Friday, 2 June 2017

Brahamrishi Saubhari Ji



Brahmrishi Saubhari Ji: Master in Meditation-




ऋषियों को वेदों ने प्रजापति के अंग-भूत की संज्ञा दी है; उन्हें जन्म से ही सच्चे धर्म का ज्ञान था एवं आचरण भी उसी के अनुरूप होता था। वे त्रिकालदर्शी होते थे। सतयुग के उन्हीं श्रेष्ठ ऋषियों में थे महर्षि सौभरि। ब्रह्मा जी के पौत्रमहर्षि घोर के पौत्र ऋषि सौभरि मंत्रद्रष्टा महर्षि कण्व के पुत्र थे।
सदैव तपस्या में लीन रहने वाले ऋषि कण्व का रमणीक आश्रम था जहां शिष्यों की शिक्षा-दीक्षा अनवरत चलती रहती थी। उस काल में वृत्तासुर का आतंक संत-महात्माओं के लिए कष्टदायक बना हुआ था। उसने इन्द्र से इन्द्रासन बलपूर्वक छीन लिया था। वृत्तासुर को भस्म करने के लिए इन्द्र ने महर्षि दधीचि से प्रार्थना की तथा उनकी अस्थियां प्राप्त कर बज्र बनाया और वृत्तासुर को मार दिया। वृत्तासुरके भस्म होने के बाद बज्र सृष्टि को भी अपने तेज से जलाने लगा। इस समाचार को नारद जी ने भगवान विष्णु से कहा और सृष्टि की रक्षा हेतु निवेदन किया। भगवान विष्णु ने नारद जी को बताया कि जहां एक ओर बज्रमें नष्ट करने की शक्ति है; तो दूसरी ओर सृजन करने की विलक्षण क्षमता भी है। विष्णु जी ने नारद जी से भूमण्डल पर महर्षि दधीचि के समकक्ष किसी तपस्वी ऋषि का नाम बताने को कहा। नारद ने महर्षि कण्व की प्रशंसा करते हुए उन्हीं का नाम इस हेतु प्रस्तावित किया। भगवान विष्णु महर्षि कण्व के आश्रम पर पहुंचे और बज्र के तेज को ग्रहण करने का आग्रह किया। ऋषिश्रेष्ठ ने सृष्टि के कल्याण के लिए उस तेज को ग्रहण करना स्वीकार किया। विष्णु भगवान ने कहा कि बज्रका तेज संहारक के साथ-साथ गर्भोत्पादक भी है। कुछ दिनों बाद ऋषि पत्नी गर्भवती हुई। पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई। ये ही आगे चलकर तपोधन महर्षि सौभरि हुए।
बालक सौभरि ने पिता कण्व से तत्वमसि का ज्ञान प्राप्त किया। ऋषि कण्व ने उन्हें सबका मूल सत् बताया। जगत का ईश्वर हमारी अपनी ही अन्तरात्मा स्वरूप है उसे दूरवर्ती कहना ही नास्तिकता है। ऋषि ने आगे कहा-वत्स! जगत की अनन्त शक्ति तुम्हारे अन्दर है। मन के कुसंस्कार उसे ढके हैं, उन्हें भगाओ, साहसी बनो, सत्य को समझो और आचरण में ढालो। कण्व पुन:बोले-पुत्र! जैसे समुद्र के जल से वृष्टि हुई वह पानी नदी रूप हो समुद्र में मिल गया।नदियां समुद्र में मिलकर अपने नाम तथा रूप को त्याग देती हैं; ठीक इसी प्रकार जीव भी सत् से निकल कर सत् में ही लीन हो जाता है। सूक्ष्म तत्व सबकी आत्मा है, वह सत् है। वह सत् तू ही है। तत्वमसि तत्वज्ञान प्राप्त कर एवं पिताजी से आज्ञा प्राप्त कर सबसे मिलकर हर्षित हो सौभरि वनगमन करते हैं।
महर्षि सौभरि सृष्टि के आदि महामान्य महर्षियों में हैं। ऋग्वेद की विनियोग परंपरा तथा आर्षानुक्रमणी से ज्ञात होता है कि ब्रह्मा से अंगिरा, अंगिरासे घोर, घोर से कण्व और कण्व से सौभरि हुए। इसके अनुसार सौभरि बहुऋचाचार्यमहामहिम ब्रह्मा के पौत्र के पौत्र हुए। मान्यता है कि फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी को इन्होंने जन्म ग्रहण किया। महर्षि सौभरि एक हजार वर्ष तक यमुना हृद जहां ब्रज का कालीदह और वृन्दावन का सुनरखवन है, में समाधिस्थ हो तपस्या करते हैं। इन्द्रादिक समस्त देव उनकी परीक्षा के लिए महर्षि नारद को भेजते हैं। नारद जी भी सौभरिजी के तप एवं ज्ञान से प्रभावित हो वंदन करते हैं तथा सभी देवगण उनका पुष्प वर्षा कर अभिनंदन करते हैं। इधरअयोध्या के चक्रवर्ती सम्राट राजा मान्धाता वर्षा न होने के कारण राज्य में अकाल पडने से बहुत दुखी थे। अपनी सहधर्मिणी से प्रजा के कष्टों की चर्चा कर ही रहे थे; कि घूमते-घूमते नारद जी सम्राट मान्धाताके राजमहल में पधारे। सम्राट ने अपनी व्यथा नारद जी को निवेदित कर दी। नारद जी ने अयोध्या नरेश को परामर्श दिया कि वे शास्त्रों के मर्मज्ञ, यशस्वी एवं त्रिकालदर्शी महर्षि सौभरि से यज्ञ करायें। निश्चय ही आपके राज्य एवं प्रजा का कल्याण होगा। राजा मान्धातानारद जी के परामर्श अंतर्गत ब्रह्मर्षि सौभरिके यमुना हृदस्थित आश्रम में पहुंचे तथा अपनी व्यथा कथा अर्पित की। महर्षि ने ससम्मान अयोध्यापति को आतिथ्य दिया और प्रात:काल जनकल्याणकारी यज्ञ कराने हेतु अयोध्यापतिके साथ अयोध्या पहुंच जाते हैं।
यज्ञ एक माह तक अनवरत रूप से अपना आनंद प्रस्फुटित करता है और वर्षा प्रारम्भ हो जाती है। सम्राट दम्पति ब्रह्मर्षि को अत्यधिक सम्मान सहित उनके आश्रम तक पहुंचाने आये। महर्षि का अपनी तपस्या के अंतर्गत नैतिक नियम था किआटे की गोलियां बनाकर मछलियों को प्रतिदिन भोज्य प्रदान किया करते थे। शरणागत वत्सल महर्षि सौभरि की ख्याति भी सर्वत्र पुष्पित थी। विष्णु भगवान का वाहन होने के दर्प में गरुड मछलियों एवं रमणक द्वीप के निवासी कद्रूपुत्र सर्पो को अपना भोजन बनाने लगा। सर्पो ने शेषनाग से अपना दुख सुनाया। शेषनाग जी ने शरणागत वत्सल महर्षि सौभरि की छत्रछाया में शरण लेने का परामर्श उन्हें दिया। कालियनाग के साथ पीडित सर्प सौभरिजी की शरणागत हुए। मुनिवर ने सभी को आश्वस्त किया तथा मछली एवं अहिभक्षीगरुड को शाप दिया कि यदि उनके सुनरखस्थित क्षेत्र में पद रखा तो भस्म हो जाएगा। इस क्षेत्र को महर्षि ने अहिवास क्षेत्र घोषित कर दिया। तभी से महर्षि सौभरि अहि को वास देने के कारण अहिवासी कहलाये। इस प्रकार उस स्थल में अहि,मछली तथा सभी जीव जन्तु, शान्ति पूर्वक निवास करते रहे।
तपस्या करते बहुत काल हो जाने पर भगवान विष्णु एक दिवस सौभरिजी के पास आकर निर्देश देते हैं कि सृष्टि की प्रगति के लिए ऋषि जी गृहस्थ धर्म में प्रवेश करें और इसके लिए नृपश्रेष्ठ मान्धाताके अन्त:पुर की एक कन्या से पाणिग्रहण करें। इच्छा न होने के बावजूद सृष्टि कल्याण के लिए भगवान विष्णु के निर्देशानुसार महर्षि सम्राट मान्धाताके यहां पहुंचे तो उनकी पचासों कन्याओं ने उनको वर बनाने की इच्छा जताई। कन्याओं का पाणिग्रहण वेद रीति से सौभरि के साथ कर दिया तथा अपार दहेज देकर उनके आश्रम अहिवास (सुनरख) को विदा किया। योग माया ने महर्षि के निर्देश पर सभी के लिए अलग-अलग आवासों की व्यवस्था कर दी। महर्षि सौभरि पत्नियों के साथ योग बल से रहते थे। एक दिवस मान्धातापुत्रियों का कुशल-क्षेम जानने महर्षि के आश्रम आये। प्रत्येक पुत्री के प्रासाद में नृपको महर्षि मिलते तथा पुत्री सर्वथा आनन्दित। महर्षि ने राजा को काम, क्रोध, लोभ, मोह एवं अहंकार को त्यागने का उपदेश किया। महर्षि सौभरि के गुणवान एवं रूपवान पांच सहस्रपुत्र-पुत्रियां हुए तथा पौत्र-प्रपौत्र भी हुए जो अहिवासी कहलाये। एक दिन महर्षि को लगा कि उनका काम पूरा हो गया है और सभी पत्‍ि‌नयों एवं परिवार को बताकर पुन:तपस्या की ओर बढने की इच्छा हुई।
ऋषि पत्नियों ने भी महर्षि के साथ ही तपस्या में सहयोग करने का आग्रह किया। तपस्या में लीन हो प्रभु दर्शन कर समाधिस्थ हो गए। महर्षि का तपस्थल आज भी एक टीले के रूप में विद्यमान है जहां मंदिर में महर्षि सौभरि की पूजा होती है। भक्त उदार मना महर्षि की आराधना कर मनचाहा मनोरथ प्राप्त करते हैं।

He was a great yogi who used to perform intense tapasya within the waters of the Yamuna. One time he opened his eyes and chanced upon a pair of fish engaged in mating. That great muni fell from his high achievement in yoga and emerged out of the waters with a mind to engage in lustful activities.
  He approached Maandhaata, a great king, and asked for the hand of all his fifty daughters in marriage. Maandhaata feared going to hell - since giving a young daughter in marriage to an old, infirm man was a grave sin. He dismissed the request by stating that he will arrange a swayamvar for his daughters.
 
 
Saubhari, who could read the minds of others, understood this. He made 49 other copies of himself by his attainments in Yog, and also made himself very young and strong. Thus, he married all 50 daughters of Maandhaata and started a great family with thousands of grandchildren.

   Once, when he was sitting on the banks of the same Yamuna, he remembered his exalted position before, and lamented very loudly about his downfall.
 

   Saubhari is also associated with
 Kaaliya and Garuda. Garuda used to eat the fish of the river, Yamuna. The king of fishes pleaded the sage, who'd been engaged in austerities within those very waters at the time, to stop this menace. Saubhari declared to Garuda that if he came anywhere near the Yamuna again, he would die. Knowing this secret, the famous naag Kaaliya had migrated from the island of Ramnaka to a lake within Yamuna (which had been absolutely giant as a river at the time) and polluted its waters with his terrible poison.

saubhri





Saubhari Rishi was a great rishi mentioned esp in the Srimad Bhagavatam 9th canto chapter 6. This is the beginning of the pastime of Saubhari Rishi. According to Vishvanatha Cakravarti T?hakura, Mandhata was the king of Mathura, and Saubhari Rishi was engaged in austerity while submerged deep within the River Yamuna. “When the Rishi felt sexual desire, he emerged from the water and went to King Mandhata to ask that one of the King’s daughters become his wife.


Saubhari Muni thought: I am now feeble because of old age. My hair has become grey, my skin is slack, and my head always trembles. Besides, I am a yogi. Therefore women do not like me. Since the King has thus rejected me, I shall reform my body in such a way as to be desirable even to celestial women, what to speak of the daughters of worldly kings. Thereafter, when Saubhari Muni became quite a young and beautiful person, the messenger of the palace took him inside the residential quarters of the princesses, which were extremely opulent. All fifty princesses then accepted him as their husband, although he was only one man. Thereafter, the princesses, being attracted by Saubhari Muni, gave up their sisterly relationship and quarrelled among themselves, each one of them contending, “This man is just suitable for me, and not for you.” In this way there ensued a great disagreement. Because Saubhari Muni was expert in chanting mantras perfectly, his severe austerities resulted in an opulent home, with garments, ornaments, properly dressed and decorated maidservants and manservants, and varieties of parks with clear-water lakes and gardens. In the gardens, fragrant with varieties of flowers, birds chirped and bees hummed, surrounded by professional singers. Saubhari Muni’s home was amply provided with valuable beds, seats, ornaments, and arrangements for bathing, and there were varieties of sandalwood creams, flower garlands, and palatable dishes. Thus surrounded by opulent paraphernalia, the muni engaged in family affairs with his numerous wives. In this way, Saubhari Muni enjoyed sense gratification in the material world, but he was not at all satisfied, just as a fire never ceases blazing if constantly supplied with drops of fat.

Thereafter, one day while Saubhari Muni, who was expert in chanting mantras, was sitting in a secluded place, he thought to himself about the cause of his falldown, which was simply that he had associated himself with the sexual affairs of the fish. Alas! While practising austerity, even within the depths of the water, and while observing all the rules and regulations practised by saintly persons, I lost the results of my long austerities simply by association with the sexual affairs of fish. Everyone should observe this fall down and learn from it. When Saubhari Muni, who was quite conversant with the self, went to the forest, he performed severe penances.

In this way, in the fire at the time of death, he ultimately engaged himself in the service of the Supreme Personality of Godhead. Vishvanatha Cakravarti Thakura remarks that Saubhari Muni had fallen from his austerity because of a vais?n?ava-aparadha. The pastime is that when Garud?a wanted to eat fish, Saubhari Muni unnecessarily gave the fish shelter under his care. Because Garud?a’s plans for eating were disappointed, Saubhari Muni certainly committed a great offence to a Vaishnava. Because of this vaishnava-aparadha, an offence at the lotus feet of a Vaishnava, Saubhari Muni fell from his exalted position of mystic tapasya. One should not, therefore, impede the activities of a Vaishnava.


This is the lesson we must learn from this incident concerning Saubhari Muni. Saubhari Rishi was a great yogi. Yogic perfection makes available eight material opulences — an?ima, laghima, mahima, praapti, praakaamya, ishitva, vashitva and kaamaavasaayitaa. Saubhari Muni exhibited super-excellence in material enjoyment by dint of his yogic perfection. The word bahv-richa means “expert in chanting mantras.” As material opulence can be achieved by ordinary material means, it can also be achieved by subtle means through mantras. By chanting mantras, Saubhari Muni arranged for material opulence, but this was not perfection in life. As will be seen, Saubhari Muni became very dissatisfied with material opulence and thus left everything and reentered the forest in the vanaprastha order and achieved final success. Those who are not atma-tattva-vit, who do not know the spiritual value of life, can be satisfied with external material opulences, but those who are atma-tattva-vit are not inspired by material opulence. This is the instruction we can derive from the life and activities of Saubhari Muni .



No comments:

Post a Comment

Saubhari Brahman Samaaj Ki Hasthiyon ke Naam

Most Important Persons of Saubhari Brahman Samaaj - सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा के वंश की अनेकों श्रंखलाओं में से एक श्रृंखला हमारी ...